वाराणसी, नवम्बर 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को गंजारी स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही चुनौतियों और बाधाओं की भी जानकारी ली और त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि परियोजना का 75% कार्य पूरा हो चुका है। बारिश से रुके कार्यों को शुरू किया जा चुका है जिसको मार्च-अप्रैल के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने स्टेडियम को जोड़ने वाले हरसोस-सुईचक-गंगापुर मार्ग, रोहनियां-गंगापुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड-01) के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सिंह ने उन्हें प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कुछ स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य शेष प...