हापुड़, नवम्बर 15 -- क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता ने गांव में एक मकान काफी साल पहले खरीदा था। उस मकान में कुछ खाली जमीन भी थी। अब उनका मकान जर्जर हो गया तो वह उसका पुन निर्माण करा रहे है। इस बीच पड़ोसी व्यक्ति उसके मकान की खाली जमीन को अपना बताते हुए कार्य में अवरोधक पैदा कर रहा है। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.