नोएडा, दिसम्बर 14 -- रबूपुरा, संवाददाता। चिनाई ठेकेदार ने मकानों का निर्माण कार्य करने के नाम पर तीन लोगों से रुपये ऐंठ लिए। ठेकेदार ने न तो कार्य पूरा किया और न ही एडवांश में लिए गए रुपये वापस किए। उल्टा मकान मालिकों के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गौर यमुना सिटी निवासी रिंकी तौमर ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि उसने और दो अन्य रिश्तेदारों ने सेक्टर में अपने तीन प्लॉट पर मकान निर्माण का ठेका अलीगढ़ जिले के थाना पिसावा अंतर्गत गांव शेरपुर निवासी चिनाई ठेकेदार रामप्रकाश को 150 रुपए प्रति वर्ग गज में दिया था। ठेकेदारों ने तीनों मकानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद लेबर को पैसे देने और परिजन की बीमारी का बहाना बनाकर आरोपी ठेकेदार ने किए गए कार्य से अधि...