पूर्णिया, फरवरी 22 -- गढ़बनैली। कसबा नगर परिषद वार्ड नंबर 17 अंतर्गत चार सड़क निर्माण क्रमशः गर्ल्स हाई स्कूल से स्टेशन रोड तक, सुरेन्द्र मंडल के घर से अधिवक्ता प्रिंस पंकज के घर तक, प्रभु कानू के घर से विकास साह के घर तक एवं प्रदीप ततमा के घर से मस्जिद तक का एक संवेदक के द्वारा ढलाई सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जिस पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष बमबम साह ने कार्यपालक पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद कुमारी छाया एवं उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार को याद दिलाते हुए कहा है कि आम नागरिकों को सड़क निर्माण में किसी तरह का मनमानी नहीं होगी और निर्माण कार्य में वीडियोग्राफी कराने की बात कही गयी थी। इसके बावजूद यहां सड़क निर्माण का वीडियोग्राफी तो नहीं हो रहा। कम से कम सड़क निर्माण से संबंधित इस्टीमेट सूची सार्वजनिक रूप से लगा...