लखनऊ, मार्च 18 -- मण्डलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने मंगलवार को विभागों की वित्तीय स्वीकृतियों, निर्माण एजेंसियों की वित्तीय प्रगति एवं जीरो पावर्टी कार्यक्रम की समीक्षा की। कमिश्नर सभागार में हुई बैठक में विभागों के अधिकारियों ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, वित्तीय प्रगति और आगामी कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने को कहा। निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता मानकों का पालन करने को कहा है। विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता में कमी पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। जीरो पावर्टी कार्यक्रम के तहत मण्डलायुक्त ने गरीबी उन्मूलन के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.