मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- नगर पालिका के निर्माण कार्यों के टेंडरों में फिर से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों का खेल शुरू हो गया है। अभी हाल में एक ठेकेदार की फर्म का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र सामने आया है। उक्त दस्तावेज पर हुए हस्ताक्षर को बीडीओ चरथावल ने फर्जी बताया है। इस प्रकरण को लेकर पालिका के अधिकांश निर्माण कार्यों के टेंडर संदिग्ध बने हुए है। निर्माण कार्यों के टेंडर 34 फीसदी बिलो पर पहुंच गए है। शहर के 55 वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा टेंडर निकाले जा रहे है। टेंडर प्रक्रिया के दौरान गंभीरता नहीं बरती जा रही है। जिस कारण कुछ ठेकेदारों के द्वारा नियमों को ताक पर रखते हुए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया जा रहा है। अभी एक ठेकेदार की फर्म का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि...