नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, हिन्दुस्तान टीम। गौतमबुद्ध नगर जिले की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। ग्रैप चार लागू होने के बावजूद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई जगह निर्माण कार्य जारी हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही। नोएडा के सेक्टर-94 में सोमवार को एक बिल्डर परियोजना में काम चलता हुआ मिला। यहां मजूदर सरिया बांधने समेत अन्य काम कर रहे थे। इसी तरह सेक्टर-72 में भी दो बिल्डर परियोजनाओं में निर्माण कार्य जारी था। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि ग्रैप तीन लागू होते ही निर्माण कार्यों पर रोक लग गई। अब ग्रैप-चार की पाबंदियां लग चुकी हैं। ऐसे में इस व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया जाएगा। सभी वर्क सर्किल और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में...