बिजनौर, मई 4 -- थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर में भूमि पर निर्माण करने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे व पथराव हुआ। जिसमें एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार को शनिवार को दो पक्षों के बीच एक कूड़ी पर निर्माण कार्य कराएं जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे, एक-दूसरे पर ईंट चली और पथराव हुआ। जिसमें घनश्यामों पत्नी सुशील उनका पुत्र बंटी व दूसरे और से प्रशांत पुत्र वरम सिंह व मनोज पुत्र अमर सिंह समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.