पीलीभीत, अप्रैल 1 -- सड़क निर्माण करने वाली कपंनी के प्लांट में मंगलवार की दोपहर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग का विकराल रूप देख वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कई घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। भीषण अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीलीभीत-बीसलपुर रोड पर जिरौनियों के पास सड़क का निर्माण कराने वाली कंपनी का कांस्ट्रशन प्लांट चल रहा है। कंपनी की ओर से यहां कर्मचारियों के लिए अस्थाई आवास और कार्यालय टीनशेड डालकर बनाए गए है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शार्ट सर्किट आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कुछ देर में विकराल रूप ले लिया। आग ने एक-एक करके कई आवास अपनी चपेट में ले लिया। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग की तीव्रता देखते सफल नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.