नोएडा, जनवरी 19 -- ग्रेनो प्राधिकरण ने नोएडा हादसे के बाद संज्ञान लिया सर्वेक्षण के बाद तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने संज्ञान लिया। निर्माणाधीन स्थलों, गड्ढों और सेक्टरों के बीच खुले नालों का निरीक्षण करने के लिए आठ टीमें गठित की गईं। दुर्घटना संभावित स्थानों की रिपोर्ट तीन दिन में देनी होगी। इसके अलावा बिल्डरों को निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एहतियात के तौर पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सेक्टरों के बीच मुख्य सड़कों के किनारे स्थित नालों को कवर किया जाएगा। इसकी निविदा पूर्व में ही जारी की जा चुकी है। जल्द ही इसक...