देहरादून, मार्च 19 -- उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सैनिक प्रकोष्ठ ने बुधवार को पुरुकुल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम परिसर में धरना दिया। उन्होंने सैन्यधाम के निर्माण में देरी पर सवाल उठाए और कहा कि इसमें गड़बड़ियां हो रही है, उनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। सैनिक प्रकोष्ठ ने मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की। धरने में सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने कहा कि जिस तरह की बातें सैन्यधाम को लेकर सामने आ रही हैं वह वीर शहीदों का अपमान है। सूबेदार गोपाल सिंह गड़िया ने कहा कि सैन्यधाम के लिए शहीदों के आंगन से पवित्र मिट्टी लाई गई थी, लेकिन अब जिस तरह की देरी इसमें हो रही है, वह उचित नहीं है। उन्होंने इसे लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के कैप्टन बलबीर सिंह नेगी ने कहा कि इस पवित्र स्थल निर्माण में गड़बड़ी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.