नवादा, फरवरी 7 -- रजौली, एक प्रतिनिधि गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के पुरानी बसस्टैंड स्थित सती स्थान के पास घर में खेल रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका तीन वर्षीय मिठी कुमारी सती स्थान निवासी कुंदन पंडित की पुत्री थी। बताया जाता है कि कुंदन पंडित ने घर में सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया था। टैंक में 12 फीट पानी डालकर सेप्टिक टैंक के लीकेज को चेक करने के लिए ढक्कन को खुला छोड़ दिया गया था। इधर, उसकी तीन वर्षीया पुत्री मिठी घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह टैंक में गिर गई। यह देख परिवार के सदस्य उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद उसे टैंक से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां ड्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.