गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-71 स्थित एक बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर बीते दिनों हुए एक खौफनाक हादसे में पुलिस ने टावर इंचार्ज के खिलाफ बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम के दौरान बार-बार टोकने और चिल्लाने के कारण मजदूर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह ऊंचाई से गिर गया और एक लोहे का सरिया उसकी गर्दन के आर-पार निकल गया था। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पीड़ित मजदूर मनीष कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 25 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे वह साइट पर शटरिंग का काम कर रहा था। मनीष का आरोप है कि काम के दौरान टावर इंचार्ज ने उसे कई बार टोका और उस पर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस चिल्लाहट से मनीष घबरा गया और जिस दीवार पर खड़ा था, वहां से उसका संतुलन बिगड़ गया। गर्दन में धंसा सरिया नी...