बेगुसराय, जनवरी 29 -- बखरी, निज संवाददाता। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क की गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। बखरी नगर की सबसे व्यस्ततम जगहों में शामिल मुख्य बाजार को स्टेशन रोड से जोड़ने वाली सड़क में घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। करीब 24 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बन रही इस सड़क की गुणवत्ता शुरू से ही सवालों के घेरे में है। मंगलवार को सड़क की मजबूती पर बड़ा सवाल तब खड़ा हो गया जब एक ट्रैक्टर बीच सड़क पर लगभग तीन फीट गहराई तक नाला में धंस गया। इससे पहले भी यहां इस तरह की शिकायत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही दिनों में इस तरह की स्थिति बनना सीधे तौर पर लापरवाही और मानकों की अनदेखी को दर्शाता है। सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया गया है। विभागीय अभियंता भी अनौपचारिक रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.