रामपुर, मार्च 11 -- टांडा के गांव महुआ खेड़ा में लोक निर्माण विभाग की टीम सड़क निर्माण कर रही थी। तभी गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और काम में बाधा डालनी शुरू कर दी। आरोपी ने ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ाकर निर्माण कार्य को बाधित कर दिया, जिससे निर्माण सामग्री बिखर गई और काम को रोकना पड़ा। आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता मोहम्मद आजम सोमवार को गांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे थे। तभी गांव के एक व्यक्ति ने अपना व्यक्तिगत काम करने का दबाव टीम पर डाला। टीम ने मना किया तो उसने गुस्से में आकर ट्रैक्टर को नवनिर्मित सड़क पर चढ़ा दिया। इससे सड़क खराब हो गई। आरोपी ने मौके पर जेई से अभद्रता भी की। इस मामले में जेई की ओर से टांडा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई। पुलिस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.