पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पूरनपुर। शारदा नदी पर सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन सड़क की चपेट में आ रहे 17 परिवारों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह एवं तहसीलदार आशीष गुप्ता ने सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवारों की समस्या को सुना। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और सेतु निगम के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी गरीब परिवार का मकान नहीं तोड़ा जाएगा। सड़क को गांव के भीतर से 3.30 मीटर से 4.30 मीटर चौड़ाई में ही बनाया जाएगा। साथ ही सड़क को भारी भरकम मिट्टी डालकर ऊंचा नहीं किया जाएगा।जिससे गांव के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इससे 17 परिवारों के उजड़ने का खतरा टल गया है। मौके पर पीडब्ल्यूडी के जेई अनूप कुमार उपस्थित ...