पूर्णिया, मई 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। उप विकास आयुक्त चंद्रिमा अत्री ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अन्तर्गत चल रहे कार्यों/योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की, जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक (एलएसबीए) एवं प्रखंड वार रूम कर्मी शामिल रहे। उप विकास आयुक्त द्वारा सर्वप्रथम पंचायतवार लंबित वेस्ट प्रासेसिंग यूनिट( डब्ल्यूपीयू) की समीक्षा की गयी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी निर्माणाधीन डब्ल्यूपीयू को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करेंगे। इसी क्रम में भूमि विवाद के कारण लंबित डब्ल्यूपीयू के लिए संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर दो दिनों के अन्दर उपयुक्त भूमि का चयन कर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। इसके पश्चात उप विकास आयुक्त के द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.