चंदौली, अप्रैल 8 -- चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें ईपीसी मोड के तहत जिले में निर्माणाधीन पुलिस लाइन के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण और पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में निर्माणाधीन भवनों की प्रगति एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्य में धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट किया। साथ ही गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य करते हुए समय से निर्माण पूरा किए जाने की सख्त हिदायत दी है। चेताया कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एनएचआई को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के बाहर पार्किंग स्थल बनाने का निर्देश दिया। कहा कि मरीजों एवं तीमारदारों को वाहन रखने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही पार्थवे की व्यवस्था सुनिश्चित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.