मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सिकंदरपुर में निर्माणाधीन यातायात थाने का शनिवार को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने निरीक्षण किया। यातायात थाने के भाने का निर्माण अंतिम चरण में है। भवन पूर्ण होने के बाद यातायात थाना मोतीझील से नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। सिटी एसपी ने बताया कि निरीक्षण के क्रम भवन निर्माण की प्रगति, संरचनात्मक गुणवत्ता, कक्षों की व्यवस्था, पार्किंग स्थल, कार्यालय कक्ष, कंट्रोल रूम एवं आमजन की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...