दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका जिला के मसलिया-रानेश्वर में निर्माणाधीन मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लाभ स्थानीय लोगों को जल्द ही मिलने की उम्मीद बन गई है। मंगलवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के दुमका क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना में बिजली आपूर्ति शुरू दी गई है। यह जानकारी दुमका के कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त परियोजना में कुंडहित पावर सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की गई है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक लाइन के नजदीक नहीं जाए। बता दें कि इस परियोजना के चालू होने से मसलिया एवं रानेश्वर प्रखंड के किसानों को लाभ मिलने की संभावना है। यह झारखंड की सबसे बड़ी परियोजना है। 2022 में इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था। मेगा लिफ्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.