कन्नौज, जनवरी 8 -- कन्नौज। सदर तहसील के पीछे कालोनी में बीती रात चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान में धावा बोल करीब 45 हजार कीमत के बिजली के तार और वायरिंग का सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शहर के मोहल्ला डाक बंगला निवासी अरविंद दुबे ने बताया कि सदर तहसील के पीछे कालोनी में उनका मकान बन रहा है। मंगलवार की रात चोरों ने मकान में घुसकर वहां रखे करीब 45 हजार के बिजली के तार और वायरिंग का सामान पार कर दिया। सुबह जब वह मकान में पहुंचे तो उन्हे इसकर जानकारी हुई। इस पर उन्होने सराएमीरा चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होने बताया कि इससे पहले 28 दिसंबर को भी चोरों ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें करीब 20 हजार का सामान पार कर दिया था।

हिं...