देवरिया, जुलाई 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। मकान की जोड़ाई कर रहे बिहार का एक राजगीर मिस्त्री शुक्रवार को गिरकर घायल हो गया। साथ काम कर रहे मजदूर उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन देवरिया के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के सुबहाहा कारपुर निवासी जोगिन्द्र (40) पुत्र सुदामा राजगीर मिस्त्री था। वह जिले के सलेमपुर में किराये का कमरा लेकर रहता था और घूम-घूम कर काम करता था। शुक्रवार को वह सलेमपुर में ही कहीं मकान की जोड़ाई करने के दौरान नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे मजदूर उसे सीएचसी सलेमपुर लेकर पहुंचे, जहां से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कसॅलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। उधर, मौत की जानकारी होते ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.