बाराबंकी, फरवरी 20 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बडे़ल चौराहा के पास एक निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स में गुरुवार की रात चोरों ने लाखों रुपये कीमत के बिजली का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। सतरिख नगर पंचायत निवासी दीपेश श्रीवास्तव सभासद है। उन्होंने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में बड़ेल चौराहा के पास हैदरगढ़-बाराबंकी मुख्य मार्ग पर उनका एक कॉम्पलेक्स निर्माणाधीन है। इसमें बिजली की वायरिंग व अन्य कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात कॉम्पलेक्स में घुसे पांच-छह चोरों ने बोर्ड, तार, स्विच, मेन लाइन सहित अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...