औरंगाबाद, फरवरी 12 -- दाउदनगर शहर के बीचो-बीच वार्ड संख्या 12 के संगत गली स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बीती रात भीषण चोरी की घटना घटी। अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन मकान का ताला और कुंडी काटकर घर में रखे कीमती जेवरात व नगद रुपये चुरा लिए। चोरी की कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंका जा रहा है। चोरी की यह घटना हनुमान मंदिर कमिटी दाउदनगर के अध्यक्ष कुमार नरेंद्र देव के निर्माणाधीन मकान में हुई। बताया गया कि कुमार नरेंद्र देव की एकमात्र पुत्री बेंगलुरु में इंजीनियर हैं, जिनके विवाह की तैयारी माता-पिता द्वारा पहले से की जा रही थी। इसी क्रम में घर में बड़ी मात्रा में कीमती जेवरात सुरक्षित रखे गए थे, जिसे चोरों ने निशाना बनाया। कुमार नरेंद्र देव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जब वे निर्माणाधीन मकान देखने पह...