कौशाम्बी, फरवरी 9 -- मंझनपुर। कौशांबी थाना क्षेत्र के बरोलहा निवासी विमल नाथ पांडेय ने बताया कि वह घर बनवा रहा है। तीन महीने से निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी वजह से लोगों श्रमिकों का आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान घर के अंदर रखी अलमारी से चोरों ने सोने की तीन अंगूठियां, झुमका, टप्स, मंगलसूत्र, एक बाला, चांदी की पायल, पेटी, चैन पट्टी, लच्छा सहित चांदी के दो सिक्के और 18 हजार रुपये नकद पार कर दिया। बताया कि अंतिम बार 12 जनवरी को उन्होंने सभी सामान सुरक्षित देखा था, लेकिन बाद में गहने व नकदी गायब मिले। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...