देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान एक राजमिस्त्री मचान से नीचे गिर गया, जिससे हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में साथ काम कर रहे मजदूरों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा निवासी लगभग 35 वर्षीय कैलाश कुमार मंडल के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि कैलाश ही घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। बताया कि रोज की तरह शनिवार को भी पति राजमिस्त्री का काम करने आमगाछी गांव गए थे। काम के दौरान निर्माणाधीन घर में बने मचान का संतुलन बिगड़ने से नीचे गि...