सहारनपुर, जनवरी 29 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव कपूरपुर रुपड़ी निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। लोगों ने मलबे तले दबे मजदूर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों कोहराम मच गया। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव ईगरी कलां निवासी नितिन (21) गांव कपूरपुर रुपड़ी में मजदूरी करने गया था। छत पर लिंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन छत भरभराकर गिर गई। मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। नितिन मलबे में दब गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों और लोगों ने मलबा हटाकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक नितिन दम तोड़ चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। हादसे के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव को देखते हुए बैठक की। बसपा जिलाध्यक्ष रजनीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.