बदायूं, फरवरी 19 -- म्याऊं, संवाददाता। किसान के निर्माणाधीन मकान का लिंटर पड़ने के कुछ घंटों बाद अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उसावां के गांव मरौरी के किसान चरणसिंह के मकान पर हाल ही में लिंटर डाला गया था। बताया जाता है कि लिंटर पड़ने के कुछ ही घंटों बाद वह अचानक भरभराकर गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय वहां कोई मजदूर या परिवार का सदस्य मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। किसान चरणसिंह ने बताया कि वह लिंटर पर बचा हुआ छोटा-मोटा काम करने के लिए फावड़ा लेकर निकल ही रहे थे, तभी अचानक लिंटर गिर गया और वह बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मिस्त्री ने सहारे (ठीए) ठीक से नहीं लगाए थे। मिस्त्री ...