बागपत, जनवरी 12 -- रमाला। रमाला क्षेत्र के किशनपुर गांव में सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान बीम टूटने से ध्वस्त हो गया। जिसके मलबे के नीचे दबने से मकान मालिक और राजमिस्त्री गंभीर रूप में घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई बताई जा रही है। किशनपुर गांव में नरेश कुमार अपने मकान का निर्माण करवा रहा है। सोमवार की सुबह राजमिस्त्री पप्पन निवासी रमाला निर्माण कार्य में लगा हुआ था। नरेश कुमार भी वहीं मौजूद था। बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे जब राजमिस्त्री बीम का झूला खोल रहा था, तो अचानक बीम टूट गया और छत का मलबा भर-भराकर नीचे गिर गया। छत के नीचे कार्य कर रहे मकान मालिक नरेश कुमार और राजमिस्त्री पप्पन मलबे के नीचे दब गए। मलबा गिरने का शोर होने पर आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.