नोएडा, जनवरी 1 -- नोएडा। सेक्टर-99 स्थित निर्माणाधीन भवन से सरिया और बिजली के तार चोरी हो गई। पीड़ित मकान मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी में रहने वाले शैलेष शेखर ने बताया कि वह सेक्टर-99 स्थित भूखंड पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। वह 26 दिसंबर की रात निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में सामान बंद कर आए थे। रात में चोरों ने निर्माणाधीन साइट पर धावा बोला। सरिया और बिजली के तार चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...