नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में सोमवार शाम खोदाई के दौरान निर्माणाधीन भवन की दीवार अचानक गिर गई। मलबे के नीचे दबकर मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5.30 बजे मामूरा गांव में एक दीवार गिरने की सूचना मिली। मौक पर टीम पहुंची तो पता चला कि कृष्ण कुमार चौहान अपने घर का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण कार्य के लिए कई मजदूर लगे थे। बिहार निवासी महबूब अख्तर निर्माणाधीन भवन में दीवार के निकट मिट्टी खोदाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नवनिर्मित दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की कुछ ईंट महबूब अख्तर के ऊपर आकर गिरीं। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गनीमत रही कि दीवार की चपेट में अन्य म...