नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली की पुलिस ने निर्माणाधीन फ्लैट में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किया गया सामना बरामद हुआ। एक आरोपी यहां पूर्व में भी चोरी कर चुका है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोरों की पहचान राहुल निवासी ग्राम लखनावली, इरफान खुर्शीद निवासी ग्राम चकवाली, सहारनपुर, वर्तमान पता ग्राम लखनावली और शाहरुख निवासी मोहल्ला रामनगर कॉलोनी कस्बा दादरी, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ग्राम लखनावली स्थित निर्माणाधीन फ्लैट से लगभग 250 किलोग्राम सरिया चोरी किया था। यह सरिया वह बेचने के लिए इलेक्ट्रिक ऑटो से लेकर जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस इनके अन्य अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.