गाजीपुर, फरवरी 4 -- मरदह। सादात से मरदह तक निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर जलनिकास की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मरदह क्षेत्र के बगही भोजापुर गांव में मंदिर के पास पूर्व से बनी जलनिकासी पुलिया को फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके चलते सड़क किनारे स्थित पोखरी के पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में कम्पोजिट विद्यालय बगही सहित आसपास के घरों में पानी भर जाएगा, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है। जलनिकास की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत किया है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासी दीपचंद्र गोंड़, गिरजा शंकर गोंड़, राधेश्याम गुप्ता, कुशलपाल सिंह, रामचंद्र, उमेश सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर शीघ्र पुलिया बन...