चित्रकूट, फरवरी 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। बरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कल्चिहा में निर्माणाधीन पुलिस मल्टीपर्पज भवन का एसपी अरुण कुमार सिंह ने जायजा लिया। भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम करा रही है। एसपी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति, सुरक्षा मानकों आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। इसके लिए कार्य में तेजी लाएं। एसपी ने निर्माणाधीन भवन का बारीकी से अवलोकन किया। निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता देखी। निर्माण सामग्री मानक के अनुरुप नही मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को हिदायत दी कि इसमें सुधार लाएं। निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया जाए। अगर इसमें सुधार न किया गया त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.