सहारनपुर, जनवरी 30 -- सुल्तानपुर सरकारी अस्पताल के सामने निर्माणाधीन पुलिया का कार्य बारिश के कारण प्रभावित हो गया है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से पुलिया निर्माण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले लगभग एक माह से सुल्तानपुर-पठेड मार्ग पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। छोटे वाहनों के आवागमन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा पुलिया के पास एक वैकल्पिक संपर्क मार्ग तैयार किया गया था, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के कारण संपर्क मार्ग की मिट्टी धंस गई, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई। ठेकेदार प्रवीण सैनी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल कार और टैम्पू जैसे छोटे वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिया के किनारे रिंग वॉल का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.