रायबरेली, फरवरी 7 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर काम रहा श्रमिक नीचे गिरकर जख्मी हो गया। आनन-फानन अन्य श्रमिकों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिक की मौत के बाद अन्य श्रमिकों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया है। श्रमिकों का कहना है कि बिना सेफ्टी किट ही श्रमिकों को टंकी ऊंचाई पर चढ़ाकर काम कराया जा रहा है। क्षेत्र के मदारीगंज मजरे सराय परसू गांव में हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें फतेहपुर जनपद के रहने वाले संदीप कुमार दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे। शनिवार को वह अपना काम कर रहे थे। इसी बीच वह करीब सौ मीटर की ऊंचाई से वह नीचे गिर पड़ा। यह देखकर अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया। उसे इलाज के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.