वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ, एसटीपी और कबीर प्राकट्य स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने इन परियोजनाओं को 10 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया है। यूपी कॉलेज में कार्यदायी संस्था के अभियंता ने बताया कि सिंथेटिक हॉकी मैदान, स्पोर्ट लाइट, कवर्ड पवेलियन, स्प्रिंकलर सिस्टम, टर्फ फेंसिंग, चेंजिंग रूम और भूमिगत वाटर टैंक सहित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। डीएम ने शेष कार्यों भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं 55 एमएलडी एसटीपी, 50 एमएलडी एमपीएस, 05 एमएलडी एपीएस, राइजिंग मेन, ट्रीटेड ऐफ़्लुएंट पाइप लाइन, स्टाफ क्वार्टर के भी कार्य पूरे हो चुके हैं। संत कबीर प्राकट्य स्थली के पर्यटन विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.