कुशीनगर, जनवरी 5 -- कुशीनगर। छितौनी नगर पंचायत छितौनी के अंतर्गत पनियहवा-छितौनी बाईपास मार्ग के किनारे निर्माणाधीन नाला ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। कस्बेवासियों के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नंबर-एक (अंबेडकर नगर) में छितौनी-पनियहवा हाईवे के किनारे 300 मीटर लंबे नाले का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण संबंधी स्टीमेंट का कोई बोर्ड कार्य स्थल पर नहीं लगा है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल 2 मिनट 20 सेकेंड के तीन वीडियो में निर्माणाधीन नाले की दीवार और स्लैब गिरा दिखाई दे रहा है। पहले दो वीडियो में निर्माणाधीन नाले के दोनों तरफ की दीवार का लगभग 15 मीटर हिस्सा गिरा हुआ है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.