महाराजगंज, जुलाई 26 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका नौतनवा में 39 लाख से बन रहा अर्धनिर्मित मुख्य नाला भरभरा कर गिर गया। नाला गिरते ही जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। आधी रात को ही मरम्मत कार्य शुरू हो गया। नगर पालिका परिषद नौतनवा के मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के सामने से अस्पताल चौराहे तक मुख्य निर्माण कार्य जारी है। नाला निर्माण के चार दिन बाद गुरूवार की शाम भरभरा कर गिर गया। करीब 20 मीटर तक निर्माणाधीन नाला के गिरने के बाद देर रात में ही आनन-फानन में मलबे को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू हो गया। नाला निर्माण में गुणवत्ता में कमी देखकर शहरवासियों में गुस्सा है। शहरवासियों का कहना है कि पानी निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए शासन ने 39 लाख की लागत से मुख्य नाला निर्माण कराने का आदेश दिया है। नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.