मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- सकरा। दुबहा पंचायत के वार्ड 2 और वार्ड 8 में निर्माणाधीन तिरहुत कैनाल नहर पर पुल निर्माण को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर ने जल संसाधन मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि नहर बनने से गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। करीब पांच से सात हजार की आबादी प्रभावित है। दोनों वार्ड में 10 2 विद्यालय है, जिसकी दूरी भी काफी बढ़ गई है। साथ ही एनएच 28 की दूरी भी बढ़ जाएगी। इस दोनों वार्डों में पुल बन जाने से लोगों को सहूलियत होगी। पुल निर्माण के लिए पत्र भेजने पर मजदूर संघ के जिला मंत्री मुरारी चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.