भदोही, नवम्बर 15 -- सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावां स्थित बाईपास चौराहा के पास शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित कार निर्माणाधीन डिवाइडर पर चढ़ गई। लेकिन संयोग अच्छा था कि चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि एक कार सवार तेज गति से कहीं जा रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन डिवाइडर पर चढ़ गया। संयोग अच्छा था कि कार चालक बच गया और वह वाहन छोड़कर भाग गया। ऐसे में मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। सुरियावां थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिवाइडिर पर चढ़ी कार को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ करने के बाद जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...