शाहजहांपुर, मार्च 19 -- विकास भवन में सीडीओ डा.अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें सीडीओ ने सहकारिता विभाग में निर्माणाधीन 100 मैट्रिक टन गोदामों में बी-पैक्स सतवां बुजुर्ग, बी-पैक्स बड़ागांव, बी-पैक्स पकडिया हकीम, बी-पैक्स रामपुर ताहरपुर, बी-पैक्स सिंधौली, बी-पैक्स बनासदेवी, बी-पैक्स कुर्रियाकलां, बी-पैक्स इकरीखेड़ा एवं बी-पैक्स दहेलिया के निर्माण की समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को सुचारू व गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी को भी निरीक्षण में शामिल किए जाने के निर्देश दिए तथा निर्देशित किया कि सम्बन्धित निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं। इस दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.