चंदौली, अक्टूबर 27 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघीं स्थित दुर्गा मंदिर पोखरा के निर्माणाधीन मुख्य द्वार पर मां दुर्गा का चित्र बनाए जाने के दौरान हुए विवाद में शनिवार को सनातनी झंडा हटाकर राजनीतिक झंडा लगाए जाने की जानकारी पाकर महिलाओं में आक्रोश फैल गया। दो दिन तक चले इस विवाद को सोमवार को सुलझा लिया गया। गेट से राजनीति झंडे को हटाकर धार्मिक सनातनी झंडा लगा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गा मंदिर और पोखरा क्षेत्र सनातन आस्था का केंद्र हैं। जहां पर नियमित और धार्मिक पर्वों पर पूजा-पाठ होता है। मंदिर पोखरा के निर्माणाधीन मुख्य द्वार पर डॉ. भीमराव आंबेडकर अमृत सरोवर लिखा गया है। शनिवार को मां दुर्गा का चित्र बनाए जाने के दौरान भीम आर्मी ने विरोध करके सनातनी झंडा उतारकर के राजनीतिक झंडा लगा दिया था...