गंगापार, मार्च 25 -- करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया ब्लॉक के ग्रामसभा सातनपुर में बन रहे सार्वजनिक कूड़ाघर को कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए ऑनलाइन शिकायत किया है कि कूड़ाघर गुणवत्ता पूर्ण नहीं बनाया जा रहा है। शिकायत के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया, लेकिन अभी तक उक्त कूड़ाघर अधर में ही लटका पड़ा है। बताया जा रहा है कि जब तक किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जांच नहीं हो जाती तब तक पुनः निर्माण कार्य शुरू हो पाना संभव नहीं है। उक्त सम्बंध में बीडीओ बहरिया देवकुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ईंट को लेकर कुछ शिकायत की गई थी जिसको सही कराके जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.