हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता सदर थाना पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी वार्ड नंबर 10 में छापेमारी कर देसी रिवाल्वर एवं 1687 ग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही बदमाश फरार होने में सफल रहे। पुलिस जप्त सभी सामानों को थाने पर ले आई। जहां प्राथमिकी दर्ज कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बीती रात बलवा कुंवारी वार्ड नंबर 10 स्व. पृथ्वीराज सिंह के पुत्र रणवीर कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह के पानी टंकी एवं आटा मिल के पीछे बने मुर्गी फार्म में बदमाशों का जमावड़ा हमेशा लगा हुआ रहता है। छापेमारी करने पर बदमाशों कोई अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। सूचना पर पुलि...