चंदौली, अगस्त 26 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में मंगलवार की सुबह निर्माणाधीन भारत माला एक्सप्रेसवे पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बरहुली निवासी 35 वर्षीय रामचरन के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों के अनुसार रामचरन सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे किसी कार्यवश घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने निर्माणाधीन भारत माला एक्सप्रेसवे के पास उसका शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी तत्काल मृतक के परिजनों और पुलिस को दी गई। युवक के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। वही लौंदा पुलिस चौकी प्रभारी अनन्त भार्गव भी घटनास्थल पर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.