जमशेदपुर, अगस्त 8 -- झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस के मौके पर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस और कदमा के उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देनेवालों का तांता लगा रहा। झामुमो समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद निर्मल महतो ने अलग झारखंड राज्य की जो बुनियाद रखी आज उसी की देन है कि अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका। आज ही के दिन 1987 को चमरिया गेस्ट हाउस के गेट पर निर्मल महतो की निर्मल हत्या कर दी गई थी। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से शहीद निर्मल महतो परिवार की सदस्य और ईचागढ़ विधायक सविता महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी, मोहन कर्मकार, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, सूर्य सिंह बेसरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.