चम्पावत, दिसम्बर 29 -- लोहाघाट। बाराकोट में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव हुए। मतदान में निर्मल नाथ ब्लॉक अध्यक्ष बने। डीपीओ सुनील कुमार गुप्ता की देखरेख में हुए चुनाव में 48 में से 45 प्रधानों ने मतदान किया। बिसराड़ी के प्रधान निर्मल नाथ को 24 और बंतोली के नारायण सिंह को 21 वोट मिले। यहां प्रधान नवीन जोशी, संजय जोशी, पायल देवी, रीता देवी, चंदन सिंह, विनोद अधिकारी, जितेन्द्र सिंह, मनीषा विश्वकर्मा, हेमा देवी, कविता कालाकोटी, केशव दत्त, प्रकाश गड़कोटी, अनिता बिष्ट, दीपक सिंह,ऊषा मेहता, पूजा आर्या, दीपक तड़ागी, गीता देवी, सीमा मेहता, हेमा अधिकारी, चम्पा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...