रांची, जुलाई 27 -- खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत रविवार को जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में क्रमश खूंटी, तोरपा एवं रनिया प्रखंड के मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया गया। खूंटी से पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल उरांव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मुंडा को बनाया गया। वहीं तोरपा पू्र्वी से प्रवीण कुमार कर व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के रूप में नमन तोपनो और रामसिंह राम को रनिया प्रखंड के मंडल अध्यक्ष बनाया गया। रविवार को जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को माला पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का अपील किया। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.