सुपौल, जनवरी 1 -- सुपौल। निर्मली थाना पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी के दौरान शराब तस्करी में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई अंबेडकर चौक के समीप की गई, जहां 61 बोतल नेपाली शराब के साथ नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी राकेश कुमार को धर दबोचा गया। दूसरी कार्रवाई अनुमंडल कार्यालय के पास निर्मली-भुतहा मार्ग पर की गई, जिसमें बाइक सवार शत्रुघ्न साफी (फुलपरास, मधुबनी) को एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...